ajanmi beti ki pukar

Ajanmi Beti Ki Pukar

अजन्मी बिटिया की पुकार

 

अजन्मी बिटिया करे पुकार,

देखने दो मुझे ये संसार।

मुझे भी दुनिया में आना है,

भाई संग स्कूल जाना है।

 

बेटों से बढ़कर दिखाना है,

अपना अस्तित्व बताना है,

मां के आंचल तले सपने बुनना है।

सपना पापा का साकार करना है,

दुनिया को कामयाबी दिखाना है,

प्यार भरा संसार बनाना है।

 

सुन आवाज!!!

बाप क्रोधित हो चिल्लाया,

सो अंदर, यहां नहीं आना है।

 

देख ऐसा व्यवहार बाप का

मां रोती चिल्लाती है।

अजन्मी बिटिया – –

पेट में ही सोती मर जाती है।

By Udbhav Sinha

छात्र | नवोदित रचनाकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *